Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाइक की टक्कर से पूर्व मुखिया के भाई की मौत, मातम

परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुट्टी के पास मंगलवार की देर शाम नशे में धुत बाइक चालक ने एक अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त टेकनिया निवासी रामसिंगार मिश्र के दूसरे पुत्र मनोज मिश्रा (47) के रूप में हुई। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर बेसुध पड़े बाइक चालक को बुधवार की सुबह लड़खड़ाते अवस्था में ग्रामीणों ने देखा। पूछने पर बाइक चालक ने अपना नाम दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर निवासी दिनेश प्रसाद गुप्ता का पुत्र राजेश कुमार कानू बताया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में बुधवार की सुबह मृतक मनोज मिश्र के भाई बिसवार पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मिश्रा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के अनुसार मनोज मिश्र की मौत के बाद उनकी पत्नी मिथलेश देवी, बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज मिश्र को चार पुत्री एवं एक छह वर्ष का पुत्र हैं। वे अपने परिवार का कमाऊ सदस्य थे। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। मनोज मिश्र का दाह संस्कार दरौली सरयू घाट पर किया गया जहां उनके छोटे भाई पूर्व मुखिया संजय मिश्र ने मुखाग्नि दी। मनोज मिश्र तीन भाईयों में माझिल थे। उनके बड़े भाई शिवनाथ मिश्रा बाहर कहीं निजी कंपनी में काम करते हैं।

दस दिन पहले ही आए थे अपने घर

मनोज मिश्रा दुबई में काम करते थे। वे 21 दिसंबर को दुबई से अपने घर टेकनिया आए थे। अभी बच्चों संग ठीक से समय भी नहीं बिताया था कि उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण उनके भाई संजय मिश्र समेत अन्य परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इस घटना से पूरे पंचायत में शोक व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024