Maharajganj News

बेखौफ अपराधियों ने पान दुकानदार को गोली मार की हत्या

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज मे अपराधियों का तांडव जारी है.शहर के राजेन्द्र चौक के समीप मंगलवार की सध्या करीब साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार चार-पांच की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने एक पान दुकानदार को गोली मार हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया.सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी स्व.कपिलदेव यादव के 30 वर्षीय देवेन्द्र यादव अपने पान की दुकान पर बैठा हुआ था, तभी दो बाइक पर सवार चार-पांच सख्या मे अपराधियों ने उसके दुकान पर बाइक रोक उसे गोली मार दी. व्यवसाई को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गई. घटना को कोई कुछ समझ पाता, तब तक अपराधी फ़ायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया,एसआई कल्लू रजक घटना स्थल पर पहुंकर मामले कि छानबीन शुरू कर दी.इस संबंध मे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026