Maharajganj News

सवारी गाड़ी की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

कोई पार करने के दम्यान पैर कटने की कह रहा था बात

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग आत्महत्या की नियत से ट्रेन के आगे कूदने की कर रहे थे चर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी मानवरहित फाटक के समीप मंगलवार की सुबह महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर एक 20 वर्षीय युवक का सवारी गाड़ी की चपेट में आने से पैर कट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र सराय पडौली गांव निवासी स्व. रामनारायण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. सूत्रों की माने तो युवक मानव रहित फाटक के थोड़ी दूरी पर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया. वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मानें तो युवक शारीरिक व मानसिक परेशानी से जूझ रहा था. जिससे आजिज आ वह आत्महत्या करने की नियत से ट्रेन के आगे कूदा था. जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया. इस घटना युवक का दाहिना पैर घुटने के नीचे से अलग होकर रह गया है. इधर जैसे ही लोगों की इस घटना की सूचना मिली मौके पर सैकड़ों की संख्या में भारी भीड़ एकत्रित हो गई. निजी चिकित्सकों के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026