Siwan News

शून्य निवेश पर नवाचार आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शिक्षा प्रणाली को अद्यतन बनाया जाना समय की मांग है। इसके लिए जिले के जीरादेई प्रखंड में पहली बार श्री अरविंदो सोसायटी के तहत सीआरसी बलईपुर में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देशन में बतौर संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार की देख-रेख में बुधवार को सम्पन्न हुआ । बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय निवेश के वर्तमान संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध ‌‌कराना इस प्रशिक्षण की प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान 72 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिनव गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपने अनुभवों का साझा किया। मास्टर ट्रेनर मनीष जयसवाल ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना खर्च के भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते है। श्री अरविंदो सोसायटी के तहत प्रखंड के समस्त शिक्षकों को शून्य निवेश नवाचार (जीरो इनवेस्टमेंट इनोवेशन फॉर एजुकेशन इनिटीटिव्स) दिया जाना सुनिश्चित है। इसकी कवायद प्रखंड में 15 मई से शुरू हो चुकी है। कला शिल्प से सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, अभिनव शिक्षण तकनीक, सरल अंग्रेजी अधिगम, बाल संसद, दैनिक बाल अखबार, चाइल्ड प्रोफाइल, भविष्य सृजन, कांसेप्ट मैपिंग, चित्रकथा के माध्यम से शिक्षा आदि 11 मुद्दों पर शालाओं में नवाचार हेतु शिक्षकों को अभिनव गतिविधियों से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि शिक्षा में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए राज्य सरकार व शिक्षा विभाग अब तक कई योजना व अभियान पर लाखों- करोड़ो रूपये खर्च कर चुकी हैं। परंतु अब ZIIEI व्यवस्था लागू करके पूरी शिक्षा प्रणाली को बदलने की कवायद जारी है। इसके तहत नवाचार को बढ़ावा देकर शिक्षा व्यवस्था में जागरूकता पैदा की जा रही है।जिससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक एवं व्यवहारिक बदलाव लाए जा सके।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026