Siwan News

बाबा साहब के आदर्शों पर ही चलती है जदयू :- कैसर

बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाएगी जदयू

परवेज़ अख्तर/सीवान:- भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती आगामी 14 अप्रैल को जनता दल यू के तत्वाधान में बड़ी धूम धाम से मनायी जाएगी। सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा,समतामूलक समाज का निर्माण तथा सामाजिक न्याय ही हमारी पार्टी का मूल विचार है,यही आदर्श बाबा साहब ने समाज को दिया है। उक्त बातें जिला जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मुर्तुज़ा अली कैसर ने कही, पत्रकारों से वार्ता के क्रम में श्री कैसर ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर समाज के शोषित एव वंचित पंक्ति में खड़े लोगों को समतामूलक समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है, सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर उन्होंने न्याय के साथ विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। बिहार में कानून जा राज स्थापित कर सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कायम किया है। हमारी पार्टी जदयू 14 अप्रैल को बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगी तथा आने वाले दिनों में बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेगी। बाबा साहब ने संविधान में समाज के शोषितों एवं वंचितों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्ही के आदर्शों पर चलकर मात्र बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहाँ पंचायतों में एकल पदों पर आरक्षण देकर समाज के अंतिम कतार में खड़े लोगों को समतामूलक समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस कार्य के लिये मात्र नीतीश कुमार को ही बधाई का पात्र बताया जाता है। हम तमाम सामाजिक न्याय के पक्षधर लोगो का आह्वान करते हुए जयंती में शामिल होने का न्योता देते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026