गुठनी

विवाहिता की हत्या मामले में पति समेत आठ नामजद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के बलुआ गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में जलकर तारा देवी की मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपित करते हुए स्थानीय थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तारा देवी के पिता गोपालगंज के मनबोध परसौनी गांव निवासी नरसिंह प्रसाद जायसवाल ने गुठनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मृतका के पति, ससुर, ननद सहित आठ लोगों को आरोपित किया है,जिसमें दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने तथा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि तारा की शादी गुठनी के बलुआ निवासी रामनाथ जायसवाल के पुत्र लक्ष्मण जायसवाल के साथ 2016 में हुई थी। शादी में काफी सामान वगैरह दिया गया था तथा गोपालगंज स्थित मेरे एक मकान का प्रयोग एवं भाड़ा बेटी के ससुराल वालों द्वारा लिया जा रहा था। मकान का भाड़ा नहीं दिए जाने पर मेरी बेटी तारा कुमारी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी सूचना बेटी बार-बार दे रही थी। सूचना के बाद हमलोग कई बार समझौता भी कराए, लेकिन वे लोग नहीं माने और बुधवार को मेरी बेटी तारा कुमारी को जला कर कर मार डाला। घटना की प्राथमिकी थाना कांड संख्या 13/19 दर्ज की गई है। पुलिस ने रामनाथ जायसवाल और लक्ष्मण जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि दो की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं ग्यासपुर घाट पर मृतका तारा देवी के पिता ने मुखाग्नि देकर शव का दाह संस्कार कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026