Categories: जिला

जेडीयू का सक्रिय सदस्य लड़ सकता सांगठनिक चुनाव

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जेडीयू के सांगठनिक चुनाव को निष्पक्ष कराने को ले जिला परिषद के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी व पर्यवेक्षकों को 4 से 8 सितंबर तक होने वाले प्रखंड चुनाव के क्रियाकलाप से अवगत कराया गया। जिला पर्यवेक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का चुनाव पूरी तरह से संवैधानिक है, पार्टी का कोई भी सक्रिय सदस्य चुनाव लड़ सकता है। बताया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पांच दिनों में संपन्न कराकर जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए 13 को नामांकन जबकि जरूरत पड़ने पर 14 को वोटिंग होगी। सांगठनिक चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक पद्धति के अनुसार होगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी लालबाबू प्रसाद ने बताया कि प्रखंड चुनाव के पहले चरण में बुधवार को आंदर, बसंतपुर व नौतन में प्रखंड अध्यक्ष व कार्यसमिति के सदस्य का चुनाव होगा। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने पार्टी के सांगठनिक चुनाव के जरिए संगठन की मजबूती व पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक प्रचारित करने पर जोर दिया। मीडिया संयोजक निकेशचंद्र तिवारी ने चुनावी कार्यक्रमों को सार्वजनिक करने व प्रचार-प्रसार कर इसकी जानकारी सभी सदस्यों को देने का सुझाव दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, प्रो. अभय कुमार सिंह, शंभु प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, सुशीला देवी, इंदू देवी, चंदा देवी, जयनाथ ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, अमितेश प्रताप सिंह, मुखिया सोहन राम, सुशील गुप्ता, अनिल कुमार, ललन चौधरी, मुर्तुजा अली पैगाम, बैरिष्टर यादव व मोहन राजभर थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024