Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नियोजित शिक्षक 5 को करेंगे शिक्षक दिवस का बहिष्कार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल माधोपुर के परिसर में मंगलवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा समन्वय समिति के संयोजक बच्चा यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का सम्मेलन हुआ। इसमें शामिल शिक्षकों ने शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। शिक्षक नेताओं ने सभी शिक्षकों से पांच सितम्बर को आयोजित पटना के संजय गांधी उद्यान में अपने हक व अधिकार को लेकर अपनी मांगों के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। सम्मेलन में पहुंचे शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हम शिक्षकों के साथ सौतेला रवैया अपना रही है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निर्देश पर वेदना रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सम्मेलन को जिला संघर्ष शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक जाकिर अहमद, दीनानाथ पांडेय, पचरूखी प्रखंड के सचिव जयप्रकाश सिंह, संकुल समन्यवक काशिफ इसरार, शिक्षक वसारत हुसैन, अनिल मांझी, अवधेश सिन्हा, जयराम राम, विनोद यादव, मोहम्मद राशिद, जेके सिंह, मनोज कुमार यादव, सुदामा प्रसाद, जयशंकर, अमजद अली, मीना कुमारी, आदित्य कुमार पासवान, विगन राम, विजय कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर शिक्षक सुमन कुमार सुमन, शाइस्ता परवीन, राजीव रंजन आदि सहित सभी शिक्षकों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इधर लकड़ी नबीगंज बीआरसी के सामने शिक्षक ब्रजकिशोर राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इसमें संतोष कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, संजेश कुमार, अमरीश, अरुण यादव, रामा प्रसाद आदि शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024