महाराजगंज: विधायक ने 3.32 करोड़ की लागत से चार सड़कों का किया शिलान्यास

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज विधायक व कांग्रेस के वरीय नेता विजय शंकर दुबे ने शनिवार को पोखरा गांव में शनिवार की शाम 3.32 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि महाराजगंज मुख्य मार्ग से धानुक टोला तक, देवरिया से पराइन टोला तक , दुरेजी से हरकेशपुर तक एवं पोखरा से बिशुनपुर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदकों को निर्देशित किया गया है कि तीन महीने के अंदर बरसात से पूर्व हर हाल में कार्य संपन्न करा लिया जाए।

विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज और भगवानपुर हाट प्रखंडों के सभी गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजा राम सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्याम देव राय, राजद नेता अरविंद गुप्ता, जागा सिंह, रत्नेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026