छपरा: मशरख-तरैया एसएच- 73 पर छपिया बीनटोलिया के पास बुधवार की सुबह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी के चार चक्का वाहन में राज फ्रेश मिल्क का डिलेवरी पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार चार लोगों में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में निकटतम पीएचसी मशरक में लाया गया। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में लेकर चलें गये।
घायलों की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेदुरखा गांव निवासी स्व वशिष्ट सिंह की 60 वर्षीय पत्नी इन्दु देवी और 35 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई वही दो छोटी लड़कियों को कोई चोट नही लगी है। सभी घायल मशरक मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू के सबंधी हैं। सभी रविरंजन सिंह के दादा के श्राद्धकर्म में मशरक के पचखंडा गांव में शामिल होकर पटना वापस जा रहें थें कि दूध डिलेवरी करने वाले पीकप भान ने छपिया बीनटोलिया के पास जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…