Siwan News

मैरवा में युवक को सरेआम गोली मारकर निर्मम हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मिस्करही मुहल्ले में मामूली विवाद को लेकर एक नौजवान को हमलावरों ने दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और अधिकांश लोग अपनी-अपनी घरों में दुबक गए। घटना के बाद पूरा मुहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। प्राप्त विवरण के मुताबिक मिस्करही मुहल्ला निवासी सलमान अंसारी पिता गनवर मियां और इशराक मिर्जा पिता समीद मियां के घर के बीच के किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुँच गया। उसके बाद इशराक ने अपने दुकान में रखी पिस्टल निकाल कर सलमान की कनपटी में सटा सरेआम दिनदहाड़े गोली मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहाँ से आसानी पूर्वक भाग निकला। बाद में उधर घटना की सुचना पाकर नए एएसपी कान्तेेश कुमार मिश्र ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर तुरंत पहुँचे तथा उनके पहुँचते ही पुलिस ने मुख्य हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी श्री मिश्र ने बताया की यह घटना आपसी विवाद का है मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के प्रथम बयान के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है तथा गिरफ्तार मुख्य आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही तथ्यों की जानकारी पुलिस को मिल सके। श्री मिश्र ने बताया की पुलिस लाश बरामद कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने ने बताया की मैरवा प्रभाग के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर क्षेत्रों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कराई जा रही है।

मौके पर मौजूद एएसपी कान्तेेश कुमार मिश्र
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026