पचरुखी में कलश यात्रा के साथ काली पूजा शुरू, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के गंहरिया गांव में मां काली पूजन को लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 2001 कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूजा स्थल से चलकर बालू ब्रह्म स्थान, गोपालपुर मोड़, बेनी ब्रह्म स्थान, चांदपुर गांव होते हुए चांदपुर पोखरा से जलभरी कर दर्जनों गांवों होते हुए गम्हरिया काली माता स्थान पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा शुरू हुआ। आचार्य नरसिंह मिश्रा के मंत्रोच्चारण करने से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शर्बत एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मां काली की जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किए। मौके पर प्रमुख पति वीरेंद्र साह, कबीर यादव, पूनम देवी, शैलेंद्र पांडेय, राजेश्वर सिंह, ध्रुवशंकर सिंह, पूर्व विवेक सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, सन्नी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य नरसिंह मिश्रा ने बताया कि यह पूजा नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान रात्रि में रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026