Categories: मैरवा

नेपाल में सड़क दुर्घटना में मैरवा के युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : भारत-नेपाल सीमा के निकट टूरिस्ट बस और ट्रक में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत और दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक मृतक मैरवा के सिसवा खुर्द का युवक पवन सिंह और एक घायल मैरवा के इंग्लिश गांव का नौशाद खान है। मृतक का शव रविवार की देर शाम उसके गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। सड़क दुर्घटना शुक्रवार देर रात की है। बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द के पवन सिंह और इंग्लिश के नौशाद खान नेपाल एक बोलेरो से भ्रमण के लिए गए थे। बोलेरो में बिहार-यूपी के कई और लोग भी थे। रक्सौल में उन्होंने बोलेरो छोड़ दी और बॉर्डर पार से टूरिस्ट बस लेकर काठमांडू जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल में भगवानपुर के निकट सिसवन-हेथोड़ा हाईवे मार्ग पर टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मैरवा सिसवा खुर्द के पवन सिंह शामिल थे। वहीं घायलों में मैरवा इंग्लिश निवासी नौशाद खान शामिल थे। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल नौशाद खान के हाथ और सिर में चोट आई है। किसी तरह से उन्होंने वीडियो बनाकर घरवालों और अपने मित्रों को व्हाट्सएप किया। इस तरह घटना की जानकारी लोगों को हुई। वहीं रविवार की देर शाम एंबुलेंस से पवन सिंह का शव सिसवा खुर्द पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024