कर्नाटक विजय मिशन 2019 को बनाएगी सफल

0

परवेज़ अख्तर/सीवान:- कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। कर्नाटक विजय पर सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कर्नाटक की जीत मिशन 2019 को और सफल बनाएगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कर्नाटक की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत भारत के कांग्रेस मुक्त अभियान को और सशक्त बनाएगी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सबका साथ सबका विकास वाली कार्यपद्धति को इस देश की जनता ने स्वीकार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि कर्नाटक विजय से यह तय हो गया है कि 2019 में पूर्ण बहुमत से बीजेपी सरकार बनाएगी। मौके पर जिला महामंत्री संजय पांडेय, प्रदीप रोज, गुठनी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह थे। वहीं रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने भी कर्नाटक की विजय पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव ने साबित कर दिया कि जनता नरेन्द्र मोदी के साथ है। इस मौके पर मनोज कुमार अनुप, अल्ताफ हुसैन, शैलेन्द्र चौबे, रमेश यादव, ओसिहर रंजन, वीरेन्द्र शर्मा, मुन्ना खान, बाबूलाल चौधरी थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali