Gopalganj News in Hindi

कटेया के युवक की पूना में बिजली के करंट लगने से हुई मौत

परवेज़ अख्तर/कटेया(गोपालगंज) :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के करकटहां पंचायत निवासी 24 वर्षीय युवक की पुणे के रत्नागिरी कंपनी में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के करकटहां निवासी लालचंद यादव का 24 वर्षीय पुत्र उमेश यादव पूना में रत्नागिरी कंपनी में ऑपरेटर का कार्य करता था। कार्य के दौरान बुधवार के शाम करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कंपनी के लोगों के द्वारा वहां के किसी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उमेश यादव को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उमेश यादव दोनों भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके पिता लालचंद यादव गांव में मजदूरी का कार्य करते हैं। उसकें नहीं रहने से परिवार पर बहुत ही बड़ा संकट छा गया है। शनिवार को शव गांव पहुचतें ही गांव में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद हर लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026