परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के राजेन्द्र चौक के समीप एक पुराने खंडरनुमा मकान की खोदाई करने के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिलने से लोगों में हड़कंप है. सुचना मिलते ही उक्त मकान पर लोगों की भीड इकठ्ठा हो गयी.लोगों को जो मिला वो लेकर चम्पत हो गये.राजेन्द्र चौक निवासी स्व मंकेशर साह के पुत्र विजय साह का पुस्तैनी मकान अवस्थित है.जो काफी पुराना हो गया है.उस मकान के नये निर्माण के लिए गुरुवार को जेसीबी द्धारा मिट्टी खुदाई का कार्य कराया जा रहा था।उसी दौरान चांदी के सिक्के निकलने शुरू हो गये.जब कार्य में लगे मजदूरों की नजर उस सिक्के पर पडी तो वे सिक्के को लेने के लिए अफरातफरी मच गयी.चांदी के सिक्के मिले या नही,इस बारे मे कोई स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा था.सिक्कों को देखने पर ये मुगलकालीन से लग रहे थे.जैसे ही मकान मालिक को इसकी सुचना मिली तो उन्होंने खुदाई का कार्य बंद करवा दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…