गुठनी

अगलगी में पांच घर समेत दुकान जली, लाखों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर गांव में शनिवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच घर जलकर राख हो गए। जिसमें अनाज, कपड़ा सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह ग्यासपुर निवासी गिरिजा कुंवर एवं राजेश राज भर के फुस के घर में अचानक आग निकलते देख गांव वालों हरकत में आए और जब तक कुछ समझ पाते नमोनाथ राज भर, सुदामा राज भर तथा कुसुम देवी के घर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन अग्निशमन वाहन के पहुंचने के पूर्व सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर विधायक सत्यदेव राम घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर पहुंचे सीओ विजय कुमार तिवारी ने सरकारी योजना के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं आग बुझाने के दौरान रामप्रताप राज तथा शारदानंद राज भर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि यहां के लोगों की समस्या गंभीर है। एक तो फुस का मकान दूसरा रास्ता का अभाव, तीसरा इन लोगों के पास जमीन नहीं है। सरकार के अधिकारी के माध्यम से सरकार से इन भूमिहीन गरीबों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर उपप्रमुख रवींद्र पासवान, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं बड़हरिया थाना क्षेत्र के हऱदोबारा बाजार स्थित लक्की जिंस पैलेस में शुक्रवार की रात आग लगने से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है। इस घटना से दुकान मालिक भोलू ने बताया कि पहले से ही शरारती तत्वों द्वारा दुकान में आग लगाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026