मैरवा

नगर पंचायत 53 करोड़ का बजट पेश

परवेज अख्तर /सिवान :- मैरवा नगर पंचायत में बुधवार को बजट बैठक मुख्य पार्षद सुभावती देवी की अध्यक्षता में हुई। वित्तीय प्रबंधन सलाहकार अमित बसाख और लेखपाल चंदन कुमार ने बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने विस्तार से
अनुमानित आय और व्यय के बारे में बताया। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल
अनुमानित प्राप्ति 53 करोड़ 66 लाख 24 हजार 299 रुपये और कुल अनुमानित
व्यय 53 करोड़ 49 लाख 96 हजार निर्धारित किया गया है। बताया गया कि 16
लाख 28 हजार 299 रुपये के लाभ का बजट पारित किया गया है। नगर पंचायत इस
वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर के रूप में 20 लाख रुपए शहरी क्षेत्र के
निबंधन एवं हस्तांतरण पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये प्रोफेशनल टैक्स के रूप में
13 लाख रूपये सड़क के किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानों वाहनों एवं
नगरपालिका के मार्केट से 52 लाख रुपये यूजर चार्ज के रूप में 10 लाख 11
हजार फार्म प्रकाशन के मद में 5 लाख 34 हजार रुपये केंद्र तथा राज्य
सरकार से विभिन्न योजनाओं में प्राप्त पूंजी एवं राजस्व से 44 करोड़ 79
लाख 70 हजार रुपये और मोबाइल कंपनी द्वारा 10लाख रुपये प्राप्त होने की
संभावना व्यक्त की गई है। नगर पंचायत ने व्यय के रूप में स्थापना मद से
एक करोड़ 46 लाख 50 हजार रुपये परिचालन एवं संरक्षण मद में 5 करोड़44 लाख
50 हजार रुपये कार्यक्रम संबंधित व्यय मद में 4 करोड़ 41 लाख 50 हजार तथा
पूंजी व्यय मद में 40 करोड़ 28 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026