परवेज अख्तर/सिवान : डायट में डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा डायट के सेवानिवृत्त प्रो श्रीकांत यादव व सेवानिवृत्त लिपिक को गरिमामय ढंग से विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विविध आकर्षक कार्यकम की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या सविता कुमारी की अध्यक्षता में डायट परिवार की ओर से प्रोफेसर व लिपिक को अंगवस्त्र आदि जीवनोपयोगी स्मृति चिह्न भेंट किया गया। विदाई समारोह पर सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान को संवारने में इन दोनों के बहुमूल्य योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वहीं पूर्व प्राचार्य उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि कहा कि डायट एक ऐसा ज्ञान मंच है , जहां शिक्षण गतिविधियों की प्रत्येक पहलुओं से साक्षात्कार होता है। वहीं पूर्व प्राचार्य रविंद्र प्रसाद ने कहा कि नौकरी में पदोन्नति, स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है। परंतु अपने सेवाकाल में ईमानदारी पूर्वक कार्य करनेवालों की हमेशा सराहना होती है और वे बधाई के पात्र होते है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…