परवेज अख्तर/सिवान: मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर कागजी मोहल्ला, नई किला, शांति वृट, बड़ी मस्जिद, नगर थाना रोड, बड़हरिया मोड़, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित आदि इलाकों निकाला गया।
मार्च के दौरान एडीएम जावेद अहसन, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, सदर एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, ट्रैफिक प्रभारी शाहजहां खान, सदर सीओ आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…