परवेज अख्तर/सिवान: सिवान कचहरी स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला को उसके पति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान गोपालगंज के बरौली थाना स्थित आलापुर निवासी शर्मिला के रूप में हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति मोहर्रम मियां ने मोबाइल पर फोन कर कचहरी स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया।
मैं अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कचहरी स्टेशन पहुंची। जहां वह मुझसे झगड़ा करने लगे और बच्चों को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान मैं अपने बच्चों को उनसे लेने लगी तो उन्होंने मुझे चाकू मार कर घायल कर दिया। राहगीरों द्वारा चाकू लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला ने बताया कि मेरे पति मुझे आए दिन मारपीट कर घायल करते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…