सिवान: बिंदुसार हामिद गांव में पवन की हत्या मामले में तीन नामजद

परवेज अख्तर/सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार हामिद गांव में बदमाशों ने ओरमा गांव निवासी पवन कुमार की हत्या कर शव को गांव के बाहर दुर्गा मंदिर समीप झाड़ी में फेंक दिया था। इस मामले में मृतक के पिता ठाकुर सिंह ने तीन पर नामजद प्राथमिकी कराई है। वहीं पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ठाकुर सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि 24 जुलाई की शाम बिंदुसार हमीद निवासी अफरोज अंसारी, अभिषेक कुमार एवं ओरमा बाजार निवासी सिल्टू अंसारी मेरे घर पर आए थे। मेरे पुत्र पवन कुमार को अपने साथ बुलाकर ले गए।

इसके बाद वह घर नहीं आया। पहले मुझे लगा कि वह कभी कभी वेटर के काम में जाता था, तो वहीं गया होगा। परंतु जब मंगलवार की सुबह तक नहीं आया तो हमलोगों उसकी तलाश करने लगे। मेरी पत्नी एवं कुछ ग्रामीणों ने मेरे पुत्र को उक्त तीनों के साथ जाते देखा था। इसके पूर्व रविवार को भी उक्त तीनों मेरे पुत्र को बुलाकर ले गए थे। परंतु उस समय वह वापस आ गया था। खोजबीन के क्रम में 26 जुलाई को गांव में शोर हुआ कि बिंदुसार हमीद गांव में काली मंदिर के पीछे रफीक मियां के बलुवारा खेत में जहां कबाड़ रहता है वहां एक शव पड़ा है। जाकर देखा तो शव पवन का था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026