लकड़ी नबीगंज: शिक्षा से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना संभव : आइजी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लखनौरा स्थित रायल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार की शाम स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के आइजी जेपी सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह को विद्यालय के संस्थापक और फिरोज आलम व अन्य प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम लोगों करे शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि शिक्षा की रोशनी से ही लकड़ी नबीगंज प्रखंड का विकास जिला व प्रदेश में संभव है। शिक्षा से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।

उन्होंने विद्यालय संस्थान के संस्थापक ई. परवेज आलम की प्रशंसा करते हुए उनके इस पुनीत कार्य के प्रति आभार जताया। समारोह का संचालन शिक्षाविद व समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान शंभू साह, शमशाद आलम, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह, दिनेश गुप्ता, बीडीसी जाकिर हुसैन, फैयाज खान आदि ने संबोधित किया। मौके पर बीडीसी असलम खान, सरपंच मोतिउर रहमान, विनोद सिंह, उप मुखिया उमेश चौहान, वार्ड संघ उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद पटेल, शेख हैदर अली समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024