परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के फकरुद्दीनपुर एवं चाड़ी गांव के बीच धराजपुर-चौकी हसन गांव में रविवार की शाम करीब 7.45 बजे ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुरवाला निवासी मिथिलेश तिवारी (28) बताया जाता है जबकि दूसरे का बेहोशी हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बाइक पर सवार युवक सिवान से लौट रहे थे तथा ट्रैक्टर चाड़ी की ओर से कहीं जा रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को धक्का मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा तभी ग्रामीणों ने पीछा किया। अपने को घिरता देख चालक बाबा मोड़ के पास ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…