परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार पकवा इनार के पास संतोष किराना दुकान के बगल में बंद एक दुकान के दखल के लेकर शुक्रवार की देर संध्या दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी बाजार निवासी संतोष कुमार की भूमि जिस पर काफी पुराने समय से विवाद चला आ रहा था। उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष के राजू सोनी द्वारा दखल करने गए तो दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर बोतल चला, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में संतोष कुमार एवं पप्पू प्रसाद घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…