छपरा: जिले के मशरक प्रखण्ड कार्यालय के सामने बन्द पड़े खटाल से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मशरक पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया । हालांकि किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नही हुई किन्तु प्राथमिकी में पुलिस ने कारोबारियों को नामजद किया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थल पर कारोबारियों द्वारा शराब का भंडारण किया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष ने विशेष छापेमारी दल क गठन किया जिसमें गश्ती पुलिस प्रभारी पुअनि अरविंद कुमार शर्मा , सअनि अजय कुमार सिंह एवं पुलिस बल से छापेमारी कराई।
जहां पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 कार्टून में 144 बोतल से अधिक शराब बरामद किया । कई शराब महज दो दिन पूर्व ही निर्मित होने का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस ने बरामद शराब को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी में कारोबारी श्रीनिवास,सोनू एवं रौशन को नामजद किया है । जिस प्रखण्ड कार्यालय में हमेशा अंचल गार्ड प्रतिनियुक्त रहते है उसके सामने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…