परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के ममउर गांव में आयोजित नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति धार्मिक विधि विधान के साथ की गई। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। आचार्य रघुनाथ दास की देखरेख में आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान ग्यासपुर, बलुआ, सेलउर, मैरीटार, गुठनी सहित आसपास के गांवों से भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। प्रतिदिन संध्या में चक्रपाणि महाराज का प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे थे। इस अनुष्ठान में वृंदावन से आए साधु-संत यहां पहुंचे थे। वृंदावन से आई जया किशोरी, चक्रपाणि महाराज सहित अन्य संतों का प्रवचन व रासलीला लगातार नौ दिनों तक चला। शनिवार को अनुष्ठान के अंतिम दिन वैदिक मंत्रों के बीच धार्मिक विधि विधान के अनुसार यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भक्ति व श्रद्धा के साथ अपनी भागेदारी निभाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…