सिवान: जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर चल रही सीबीएसई की परीक्षा के दूसरे दिन दसवीं हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें कम छात्रों ने भाग लिया। हालांकि प्रश्न सरल रहने के चलते परीक्षार्थियों ने सभी के जवाब आसानी से लिख दिए। नवोदय विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, संघमित्रा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय में चल रहे सीबीएसई की परीक्षा में हिंदी विषय के परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न अच्छे थे, उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई। बताया गया कि सीबीएसई बोर्ड में हिंदी पढ़ने वाले बच्चे कम होते हैं। इसीलिए कम बच्चे आए। ऐच्छिक विषय होने के कारण परीक्षार्थियों की उपस्थिति कम रही। बताया गया कि हिंदी कोर्स ए एवं हिंदी कोर्स बी की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें उर्दू, संस्कृत एवं साउथ के सभी भाषा की परीक्षा ली गई। जो भी छात्र इस संबंधित विषय की पढ़ाई करते हैं वह मंगलवार की परीक्षा में उपस्थित होकर अपना परीक्षा दिए। आज बारहवीं की भौतिकी विषय की परीक्षा है जिसमें परीक्षार्थियों की भीड़ होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…