Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कृषि कानून पर केरल विधानसभा की पहल का वाम दल ने किया स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान:
केंद्र सरकार द्वारा सत्ता के नशे में तीन कृषि बिल के खिलाफ केरल सरकार द्वरा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास होने पर महाराजगंज वाम दल प्रखंड इकाई के नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. वाम दल के नेता व कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यालय पर शुक्रवार को अपराह्न में बैठक कर विचार विमर्ष किया . बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के श्रीराम कुशवाहा ने की . वाम दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विधायक द्वारा तीन कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव के समर्थन में शामिल होने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की है.

माकपा के वरीय नेता मुंशी सिंह ने कहा है कि भजपा विधायक किसानों के पक्ष में न्यायोचित सोच के साथ भाजपा के विरोधियों के प्रस्ताव का समर्थन कर सावित कर दिया है कि किसान अन्नदाता होता है. उसके साथ अन्याय किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा . वही अधिवक्ता रबिन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अडानी, अम्बानी जैसे बड़े -बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है . जनार्दन राम ने कहा कि पहले जन समस्याओं को लेकर पार्टियां आवाज बुलंद करती थी अब अपनी समस्याओं के निदान हेतु खुद जनता सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रही है . किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन व वलिदान इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा . बैठक में हृदया यादव, राजेन्द्र दास, इदरीश मियां, भरत प्रसाद, दयाशंकर द्विवेदी के अलावे कई दर्जन लोग उपस्थित थे .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024