परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसराव पंचायत के दिलशादपुर हूलेसड़ा मिडिल स्कूल के आगे से शुरू होकर कल्पनाथराय के घर के आगे तक. 1.3 किलोमीटर लंबी यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग 94 लाख 73 हजार 786 रुपये की लागत से बनेगी. रोड का शिलान्यास करते हुए महारजगंज के माननीय विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि इस सड़क बन जाने से लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी.
लोगों को बिठुना जाने में सहूलियत होगी. इसके कार्यकारी एजेंसी नेहा देवी है. इस अवसर पर उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष लक्षणदेव पटेल , महराजगंज के प्रखंड अध्यक्ष महमद अयुब, जदयू के पंचायत अध्यक्ष अनिता देवी, देवराज पाण्डेय, रूपक श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, सर्वजीत कुमार, विनय शंकर सिंह, प्रफुल राज पांडेय, आर्यन ब्याहुत, मुकेश कुमार सिंह, नंदन कुमार, विशाल कुशवाहा, रूपेश श्रीवास्तव, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…