परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित ड्राइवर लाइन होटल के संचालक से रोज फ्री खाना और 5 हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. होटल मालिक नारायणपुर निवासी बृजमोहन कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि 23 दिसंबर की रात 10 बजे अभिमन्यु सिंह उर्फ दीपक सिंह और अतुल कुमार सिंह ने दुकान पर अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए आये और मुझ पर तान दिए और प्रतिदिन फ्री का खाना तथा 5 हजार रुपये प्रति महीना नगद राशि की मांग की.
नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. शोर गुल सुनकर मेरे पिता लाल चौधरी भी वहां पहुँच गए. उन लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज किया. उन्होंने दोनों व्यक्तियों को असमाजिक तत्व बताते हुए थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…