छपरा

अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर, पीएचसी में भर्ती

  • घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा और स्थानीय लोग मुकदर्शक बने रहें
  • धन्यवाद के पात्र हैं लोजपा जिलाध्यक्ष और थाना पुलिस चौकिदार भरत राय
  • जागते रहो मशरक के तरफ से लोजपा जिलाध्यक्ष और थाना पुलिस चौकिदार को तहे दिल से धन्यवाद

छपरा: मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास मशरक की तरफ से जा रही अज्ञात अनियंत्रित बस ने राजापट्टी की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लखनपुर गांव के राजेन्द्र राम के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राम के रूप में हुई। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख उसी सड़क से चिन्तामपुर गांव से जिला लोजपा जिला अध्यक्ष व छपरा भटवलिया गांव निवासी पुणेन्दरू कुमार सिंह ने अपनी चार चक्का वाहन में लादकर पीएचसी मशरक में भर्ती कराया।

जिला लोजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वे चिन्तामनपुर गांव में नेवता कर वापस एस एच-90 से आ रहे थे कि बंगरा बस पड़ाव के पास सड़क पर लोगों की भीड़ लगी थी और युवक सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में तड़प रहा था और पहली बार किसी गांव के लोगों को देखा कि जहां के लोग मदद के नाम पर मदद नही किए। जिसे मैंने थाना चौकीदार भरत राय के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार जारी रखा। चिकित्सक ने बताया कि युवक के सर पर गहरा जख्म हैं वही उसका एक हाथ में फैक्चर हो गया है समाचार लिखे जाने तक युवक का इलाज जारी था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026