✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार के सिवान में सात नवंबर से लापता तीन युवकों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।दिन पे दिन परिजनों की आस टूटते जा रही है।रविवार को जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जो लापता परिजनों से मिलने के लिए सिवान पहुंचे.पप्पू यादव ने सिवान के रामनगर आंदर ढाला निवासी विशाल सिंह और पैगंबरपुर निवासी अंशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी विधिवत रूप से जानकारी ली.इस दौरान भलुआ निवासी परमेंद्र यादव के परिजन भी मौजूद रहे.
पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.लापता युवकों के परिजनों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया में सबसे भ्रष्ट पुलिस है बिहार की पुलिस है। बिहार के 15 करोड़ लोगों को चार माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया गया है.
शराब माफिया,जमीन माफिया, बालू माफिया और टेंडर माफिया….संविधान का यहां कुछ नहीं…..जिसकी लाठी उसकी भैंस. जिसके पास पैसे हैं उसके पास कानून है…..आम आदमी के लिए न्याय नहीं है…..बिहार में नेताओं के गाड़ी में माफिया मिलेंगे या माफिया के गाड़ी में नेता मिलेंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी में शराब माफिया
पप्पू यादव ने कहा कि शराब माफिया नेताओं की गाड़ी में घूम रहे हैं.बेतिया में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की गाड़ी में वहां का सबसे बड़ा शराब माफिया विजय गुप्ता बैठा मिला.सरकार बैठक करती है और हाजीपुर में सोना लूट लिया जाता है.इस सरकार में ना कोई दुकानदार सुरक्षित है, ना कोई बेटी सुरक्षित है और ना रोजगार मांगने वाले सुरक्षित हैं.वहीं पप्पू यादव को देखते ही परिजन उन्हें पकड़कर रोने लगे.पप्पू यादव ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि डीआईजी से बात करेंगे. पप्पू यादव ने परिजनों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि हम आपके हर कदम पर साथ हैं.पप्पू यादव ने कहा कि हम डीजीपी से मांग करेंगे कि इस मामले में पटना एसआईटी से जांच कराई जाए.इस घटना में ताकतवर लोग शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…