कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को केयर इंडिया टीम देगी राहत सामग्री पैकेट

  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
  • जिले के 52 परिवारों के बीच 75 पैकेट का होगा वितरण

गोपालगंज: कोविड-19 की महामारी से पूरा देश पिछले 2 वर्ष से प्रभावित हुआ है। कई परिवारों में बच्चों के सिर से माता, पिता या फिर दोनों अभिभावकों का साया उठ गया। ऐसे में राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया ऐसे परिवारों के बच्चों की सुरक्षा व उन तक सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिये समाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने एक सर्वे किया था। जिसके उपरांत जिले के विभिन्न इलाकों के 52 अनाथ बच्चों व परिवारों की सूची तैयार की गई है।

इन बच्चों को तात्कालिक राहत के रूप में समाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया द्वारा राहत सामग्री किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी शुरूआत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर अनाथ हुये बच्चों को राहत सामग्री किट प्रदान करने के लिए वाहन को रवाना किया। इस मौके पर आईसीडीएस के डीपीओ शम्स जावेद अंसारी, केयर इंडिया के डीटीएल मुकेश कुमार सिंह, डीटीओ डॉ. छाया समेत अन्य मौजूद थे।

पांच व उससे कम सदस्य के परिवार को दिया जायेगा एक किट

डीएम ने बताया कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता, पिता या दोनों को खोया है, उनको समाज कल्याण विभाग एवं बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जिसके लिये आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर से सर्वे किया गया था। जिले के सभी प्रखंडों में से ऐसे 52 परिवारों को चिन्हित किया गया था। जिनको राहत सामग्री किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया, पांच अथवा उससे कम परिवार के सदस्यों को एक राहत सामग्री किट तथा पांच से अधिक परिवार वाले सदस्यों को दो राहत सामग्री किट उपलब्ध कराई जा रही है।

एक किट में मौजूद हैं जरूरत के सारे सामान

केयर इंडिया के डीटीएल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित परिवारों को दिये जाने वाले एक किट में जरूरत के सारे सामान मौजूद हैं। एक किट के अंदर ब्रांडेड कंपनी के आटा और चावल के पांच-पांच किग्रा के पैकेट, मसूर दाल दो किग्रा, चना दो किग्रा, सत्तू किग्रा, सरसो तेल किग्रा, चिनी किग्रा, किचन किंग मसाले के दो पैकेट, दो नहाने के साबुन, एक किग्रा डिटर्जेंट, 100 टॉफियां तथा आधा किग्रा बिस्कुट पैक किया गया है। यह सारे सामान एक परिवार की जरूरतों को देखते हुये दिये जा रहे हैं। ताकि, चिन्हित परिवारों के बच्चे अपने आप को असहाय न समझें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026