हसनपुरा

हसनपुरा में लॉकडाउन से नही हो सकी आखिरी जुमे की नमाज

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना वायरस को लेकर चल रहे देश व्यापी लॉक डाउन के कारण ईद पर्व की खुशियों में भी इस बार ग्रहण लग रहा है। रमजान माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। चांद दिखने के बाद ईद पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस बार मुस्लिम भाईयों में पर्व को लेकर निराशा दिख रही है। लॉक डाउन में न ही कपड़ों की दुकानें खुल रही हैं और न ही अन्य जरुरत वाली दुकानें। ऐसे में पर्व को उल्लास के साथ मनाने में बाधा पड़ना तय है। इस बार रमजान माह में लॉक डाउन के चलते शुक्रवार को किसी भी मस्जिद में आखिरी जुमे की नमाज नही पढ़ी गयी। इसके पहले रमजान के तीन जुमा बीत चुका है। पर्व को लेकर बीते वर्षो जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। लॉक डाउन के कारण लोग आर्थिक स्थिति का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में औसत में सामानों की बिक्री हो रही है। इस बार कोरोना वायरस के कारण ईद का त्योहार फीका-फीका सा दिख रहा है। यह पहला मौका है जब कोरोना संक्रमण ने ईद की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। लोग अपने घरों में रहकर नामाज पढ़ सभी के लिए अल्लाह से दुआ किया। वही जल्द हालात बेहतर हों जाएं की दुआ मांगी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026