Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के पंचदेवरी बीडीओ ने महामारी अधिनियम के तहत दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगहवा सह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में जबरन घुसकर फोटोग्राफी करने एवं बदसलूकी को लेकर दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत पंचदेवरी बीडीओ के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगहवा क्वॉरेंटाइन सेंटर के नोडल पदाधिकारी फिरोज रजा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचदेवरी के समक्ष आवेदन के माध्यम से सूचित किया गया था कि दिनांक 21 मई को थाना क्षेत्र के सिकटिया खास निवासी मुक्ति पांडेय की पुत्री सीमा पांडेय, सेमरिया टोला निवासी रामाशंकर सिंह के पुत्र विद्या सिंह एवं दो अज्ञात लोग सेंटर में जबरन घुसकर फोटोग्राफी कर रहे थे। फोटोग्राफी करने से रोकने पर उपस्थित कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई एवं प्रवासी मजदूरों से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया। नहीं दिखाने पर उक्त लोगों ने उपस्थित कर्मियों के साथ गाली गलौज करने एवं धमकी देते हुए पंजी को नष्ट कर दिया गया। जिसको देखते हुए पंचदेवरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उक्त लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024