परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा निवासी कृष्णा राय की पत्नी मनोरमा देवी ने एसपी को आवेदन देकर गलत तरीके से अपने ससुर की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर भूमि की बिक्री करने का आरोप अपने पट्टीदारों पर लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि एसपी ने मामले में संबंधित थाना द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता मनोरमा देवी ने बताया कि पट्टीदार गणेश प्रसाद ने जालसाजी कर उसके ससुर की मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ कर्मचारियों से मिलकर 2006 में बनवा ली और उसे स्वयं ही रिसीव कर लिया। जबकि उसने बताया कि मेरे ससुर ब्रदीराय का निधन 10 नवंबर, 2003 में हो गई थी। मेरे सास एवं मेरे पति अशिक्षित थे इस कारण वे मृत्यु प्रमाण पत्र का महत्व नहीं समझ सके और अब मेरे हिस्से की भूमि एवं मकान हड़पने की नीयत से मेरे पट्टीदार गणेश प्रसाद ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर भूमि हड़पने की साजिश शुरू कर दी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…