Categories: पटना

हथियार लेकर आए लुटेरे से उलझ गए ज्वेलरी दुकान के मालिक….लुटेरा को भागना पड़ा….

वैशाली: जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में लूट की नाकाम कोशिश हुई। बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र के स्थित मंगलसूत्र ज्वेलर्स बीच गुरुवार शाम एक लुटेरा रिवाल्वर लेकर पहुंच गया जेवरों की लूट की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि दुकानदार ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। बाद में लुटेरा किसी तरह से वहां से भागने में सफल हो गया। फिलहाल घटना सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

वारदात हाजीपुर के महनार की है। इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना को देखा जा सकता है कि कैसे देर शाम ज्वेलरी शॉप में एक लूटेरा ग्राहक बन कर घुसा। जहां कुछ देर तक वह शांत रहा और ज्वेलर्स से सोने के जेवरात देखने की बात कही। अचानक लुटेरे से कमर से पिस्टल निकाली और ज्वेलर्स पर तान दिया। लूटेरे ने पिता पुत्र ज्वेलर्स से जेवरात देने को कहा। चूंकि लुटेरा अकेला था इसलिए बन्दूक ताने लूटेरे पर दुकानदार भीड़ गया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की दुकानदार के अचानक हरकत देख लुटेरा बौखला गया और उलटे पैर भाग निकला।

वारदात के बाद महनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV में कैद लुटेरे की तस्वीर से लूट की इस नाकाम वारदात की पड़ताल में जुटी दिखी। वहीं इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026