नौतन

प्रेमी-प्रेमिका शादी रचा कर हुए फरार, आपस में भिड़े परिजन, 4 घायल

परवेज अख्तर\सीवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के दोनों प्रेमी प्रेमिका कोर्ट मैरिज शादी रचा कर घर से बाहर चले गये है. इसको लेकर दोनों प्रेमी-प्रेमिका के घर वाले आपस में भिड़ गये. जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज नौतन स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस संबंध में दोनों पक्ष के लिखित आवेदन पर पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के विरोध मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. एक पक्ष के आस महम्मद ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है कि हमारे गांव के रजाक अंसारी, यासीन अंसारी, तैसीन अंसारी, अलिमा निशा घर पर पहुंच कर मारपीट कर मुझे तलवार से काट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जैतून खातून के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें जैतून ने कहा है कि मुन्ना अंसारी, असगर अंसारी, वालिस अंसारी, आस महम्मद अंसारी हमारे घर में गाली गलौज देते हुए घुस गये, यह कह कर कि इसका नाती हम लोग के घर की लड़की से कोर्ट मैरिज कर लिया है. इसके भी घर के लड़की, महिला को बदनाम करेंगे. इसका विरोध किया तो तलवार से हमला कर दिया. जिससे मैं घायल हो गयी. घर में घुस कर हमारे घर की महिला से छेड़खानी करते हुए मेरे नातिन को उठाकर ले जाने लगे तो मेरे लड़का रजाक तेयसीन, यसीन को तलवार से काट कर घायल कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026