परवेज अख्तर\सीवान : जिले के दरौंदा प्रखंड में शनिवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना देखने को मिली. यहां कूड़ेदान में पड़े नवजात बच्ची को नेवला नोंच रहे थे. जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत के सहदौली गांव में सड़क किनारे कूड़ेदान में बच्ची रो रही थी. नेवला उस बच्ची को काट रहे थे. नवजात की रोने की आवाज पर ग्रामीणों का ध्यान उस ओर गया. ग्रामीणों ने बच्ची को नेवले के आक्रमण से बचाया. बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन दिखी. नवजात को इलाज के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय पीएचसी लाया. जहां डॉ गुलाब अहमद अंसारी की देखरेख में बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बालगृह विभाग को दी. बच्ची के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. कूड़ेदान में नवजात के मिलने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…