✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। आज विश्व के बड़े-बड़े नेता उनका लोहा मान रहे हैं। उक्त बातें पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को एक निजी होटल में चिंतन शिविर में कही। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई जाएगी। विपक्ष की एकजुटता कहीं नहीं रह जाएगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं अपने समर्थकों के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। कहीं भी रहें समर्थकों का हमेशा चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि पिछले विधान परिषद चुनाव में सबका सहयोग रहा। शिविर को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, दिलीप भारती, पारसनाथ सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, रामनाथ सिंह, पूर्व मुखिया सुनील राय, भोला सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…