Maharajganj News

महाराजगंज: इंटरमीडिएट परीक्षा कि तैयारी पूरी, 7 परीक्षा केन्द्रों पर शरीक होंगे 10110 परीक्षार्थी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय मे आज से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है.महाराजगंज मुख्यालय में 7 परीक्षा केंद्रों बनाये गये है. जिसमें 10 हजार 110 परीक्षार्थी भाग लेंगे.महाराजगंज में केवल छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा को कदाचारमुक्त के साथ स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजन को लेकर हर संभव तैयारी की गई है. कदाचार पर अंकुश लगाने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर अनुमडंल प्रशासन कदाचारमुुुक्त परीक्षा को लेकर पुरी तरह सजग है. बारकोडिग के साथ कदाचार रोकने को लेकर हर संभव प्रयास किए गए हैं. अनुमडंल पदाधिकारी डॉ.रामबाबू प्रसाद ने इसको लेकर सभी केन्द्राधीक्षको  को स्पष्ट निर्देश दिये हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, सहित अन्य व्यवस्था को लेकर केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. जबकि परीक्षा केंद्रों पर एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी को बिठाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. परीक्षा संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है.

सीसीटीवी अधिष्ठापन के साथ उपस्कर की व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिग की जा रही है. बारकोटरिग से लेकर केंद्रों की निगरानी एवं गोपनीय सामग्रियों के वितरण को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. एसडीओ ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को निर्देश दिया कि जिसके कक्ष से नकल के चिट पाए जाएंगे, उन पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने ने कहा कि छात्राओं के लिये सभी केंद्रों पर महिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही महिला वीक्षको को लगाया गया है. एसडीओ ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल के जवान भी परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करेंगे, वे बाहर से शांति बहाल करने पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. परीक्षा के समय में परीक्षा केंद्र के समीप की सारी फोटो स्टेट की दुकानें बन्द रहेगी. शहर  में  बड़े गाड़ियों का परिचालन परीक्षा के दौरान बन्द रहेगा. लहेरिया कट बाइक चलाने वालों की बाइक जप्त कर जुर्माना किया जायेगा. नियम का उलन्घन करने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी.

परीक्षा में कदाचार मुक्त के लिए दंडाधिकारी नियुक्त

परीक्षा कदाचार व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके लिए 12 दंडाधिकारी एवं 60 पुलिसकर्मी को लगाया गया है. जहां जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. जो परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर कृतसंकल्पित हैं. परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026