परवेज अख्तर/सिवान: बिना मीटर के बिजली जलाने वाले लोगो पर बिजली कंपनी नकेल कसने की तैयारी में है. चैनपुर सब स्टेशन के कनिय अभियंता अवनीश सिंह ने बताया कि चैनपुर पावर सबस्टेशन में लगभग दो हज़ार उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली जला रहे है. उन्होंने कहा कि एजेन्सी को मीटर लगाने का आदेश दे दिया गया है.
उन्होंने कहा कि वैसे उपभोक्ता जो मीटर लगवाने में आना कानी करेंगे उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. अगर इस दौरान अगर वे बिजली जलाते समय पकड़े गए तो उनके खिलाफ करवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से हर हाल में 30 जुलाई तक मीटर लगवा लेने की अपील की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…