परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव में बुधवार को एक मकान में शाट सर्किट से आग लग गयी. जिससे घर में रखे नगद सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित सुदामा गोंड़ है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद अंचल कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया.
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी. मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें आग में एक बाइक, एक साइकिल, 15 पीस साड़ी, पांच हजार नगद, चार बोरा गेंहू और धान जलकर राख होने की बात बतायी है. स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच पीड़ित सुदामा गोंड़ को सरकार से मुवावजा दिलाने की मांग किये.हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…