गोरेयाकोठी में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित चुनावी सभा को लेकर तैयारी तेज

डीएम ने चुनाव की तैयारी का लिया जायजा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 मई को प्रस्तावित चुनावी सभा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री गोरेयाकोठी प्रखंड के आज्ञा पंचायत के मनफोड़ा मैदान में आने वाले हैं जहां वे जिले के दो संसदीय क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तैयारियों की बात करें तो शुक्रवार को जिले से आई टीम ने स्थल का जायजा लिया। प्रस्तावित जगह पर पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। कुर्सियां भी मंगाई जा रही हैं।

कुछ निचले इलाके की जमीन पर मिट्टी की भराई भी की जा रही है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार, महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन के अलावा जिले के अन्य अधिकारी और संबंधित विभाग के इंजीनियर भी स्थल पर पहुंचे। डीएम और एसपी ने स्थानीय भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी तय नक्शे के आधार पर ली। वहीं बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने भी स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं से निर्धारित स्थल पर पहुंच तैयारियों की सारी जानकारी ली। स्थानीय कार्यकर्ता अखिलानंद सिंह आदि ने कई सुझाव भी दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026