Maharajganj News

महाराजगंज क्षेत्र वासियों का सपना 21 को होगा पूरा : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज क्षेत्रवासियों का सपना 21 को पूरा हो जाएगा। जब महाराजगंज-मशरख नई रेल परियोजना का उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। यह बातें महाराजगंज स्टेशन परिसर में मंगलवार बैठक के दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि उसी दिन रेक प्वाइंट बनाने की घोषणा हो जाए। साथ ही महाराजगंज, बसंतपुर में क्रॉसिंग स्टेशन की स्वीकृति हो चुकी है। सांसद ने कहा कि इस रेल खंड के शुरू हो जाने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगो को रोजगार मिलेगा। पूरे देश में 442 परियोजना है,जहां कार्य हो रहा है, लेकिन मेरे द्वारा बार-बार रेल मंत्री, अधिकारियों से आग्रह पर इस रेल परियोजना का कार्य पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि रेल राज्यमंत्री द्वारा महाराजगंज क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात मिलेगी, जिसकी घोषणा 21 को होगा। इस मौके पर सांसद एवं विधायक ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किए। इस अवसर पर विधायक हेमनारायण साह, मनोरंजन सिंह,पतिराम सिंह, मोहन कुमार पदमाकर, अवधेश पांडेय, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, प्रो. प्रभात सिंह, मदन यादव, हरिशंकर आशीष,रिशु पांडेय, संजय सिंह राजपूत, शिकु श्रीवास्तव, संजय सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026