परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के प्रेमहाता गांव के एक शिक्षक ने मंगलवार को दशहरा में खरीदारी करने के उद्देश्य से शहर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 53 हजार रुपये की निकासी की। निकासी के बाद वे बड़रिया रोड स्थित बाजार इंडिया शॉपिंग माल में खरीदारी के बाद जब भुगतान करने लगे तो कैशियर ने दो हजार के दो नोटों को जाली करार दिया। इसे देख ग्राहक के होश उड़ गए। वे आनन-फानन बैंक पहुंचे और नोट बदलने की बात कही, पहले तो बैंक-कर्मी नोट बदलने को तैयार हो गए, तभी एक अधिकारी ने ग्राहक को बुलाकर सभी नोटों को जांच कर सही होने की बात कही। इधर थोड़ी देर बाद मामले को सलटा लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…