मैरवा: पुलिस गस्ती की जीप में तेज रफ़्तार बोलोरो ने पीछे से मारी टक्कर, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के मछड़िया मोड के समीप शुक्रवार की अहले सुबह मैरवा पुलिस की गस्ती गाड़ी में तेज रफ्तार बोलोरो ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे जीप पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में पलट गयी. इस दौरान जीप में सवार आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये. चालक के गाड़ी में दब जाने से उसका बायां हाथ फैक्चर हो गया. पैर और सिर में गंभीर छोटे आयी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पुकिसकर्मी को रेफरल अस्पतल में भर्ती कराया. जहां इलाज चल रहा है. चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायलों में बृजनंदन गिरि, लक्ष्मण प्रसाद, विपिन सिंह, असलम नट तथा पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंह हैं. घायल पुलिस जीप का चालक बृजनंदन गिरि ने बताया कि हमलोगों की जीप धीरे धीरे चल रही थी. पीछे से बोलेरो ने तेज रफ्तार से टक्कर मार कर फरार हो गया. आशंका जतायी जा रही है की बोलेरो में शराब की खेप होने के कारण पुलिस की गाड़ी देख शराब तस्करों ने बचने के लिए इस घटना को अंजाम दिया होगा. इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस के पीछा करने के दौरान बोलेरो ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024