परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करछुई हाल्ट के समीप मंगलवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी निवासी रामजी मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
वह विजयीपुर में एक दुकान पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब मालगाड़ी भटनी की ओर जा रही थी,इसी दौरान वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। इसके बाद रेल पुलिस प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…