परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ग्राम नगवां में सोमवार को मखदूम शाह की मजार पर फैजान-ए-औलिया का कॉंफ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मजार का रंग-रोगन, सजावट तथा स्थल की सफाई की गई है। इस उर्स मेले में देश के कोने-कोने से उलेमा शिरकत करेंगे। इसमें मौलाना डॉ. जौहर मियां सफियावादी, मौलाना गुलाम गौस कादरी, मौलाना मुफ्ती अब्दुल कादिर, नईमी साहब शायरी, इस्लाम हसन नवाज सिवानी, नौशाद आलम छपरावी, मुफ्ती मुनाजिर हुसैन छपरावी एवं दीगर उलेमा शिरकत करेंगे। मखदूम शाह के रोजे मुबारक पर हर साल काफी संख्या में हिंदू-मुस्लिम पहुंचते हैं और अपनी अपनी मुरादे मांगते हैं। मखदूम शाह की मजार पर आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है और यह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…